पुण्यतिथि पर 151 जरूतमंदों को वितरित किया कंबल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-लखनऊ विवि के भूतपूर्व महामंत्री दिवंगत विनोद त्रिपाठी, छात्र नेता गौरव सिंह की मनाई गई 15वीं पुण्यतिथि

अयोध्या। सुरवारा गुलजार पांडे का पुरवा मिल्कीपुर में सियाराम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में लखनऊ विश्वविद्यालय के भूतपूर्व एवं अंतिम महामंत्री दिवंगत विनोद त्रिपाठी एवं छात्र नेता गौरव सिंह के 15वीं पुण्यतिथि के अंतर्गत दिवंगत विनोद त्रिपाठी के पैतृक गांव सुरवारा में उनके समाधि स्थल के निकट श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी पवन मिश्र वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह रामा सुधा सिंह अनिल तिवारी हाई कोर्ट अधिवक्ता आशीष मिश्रा शुभ्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतिम चरण में सुरवारा के आसपास लगभग डेढ़ सौ जरूरतमंदों असहायों एवं निर्धनों को कंबल प्रदान कर इस आने वाली भीषण ठंड में राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सहयोग करने वाले लोगों में करमांडा के पिंकू मीठेगाँव के ननेहकुमार दुबे राजेंद्र सिंह सुनावा के लल्लन दुबे बलिया जगमोहन सिंह के विजय सिंह प्रधान बबलू त्रिपाठी अनिल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़े  माझा बरहटा में तथागत गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya