भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मुख्य गेट पर बैठकर एडीएम प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का किसा समाधान

अयोध्या। अनिश्चितकालीन धरने के 19वे दिन धरना स्थल तिकोनिया पार्क में आयोजित किसान महापंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान ना करने के कारण आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव किया और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर जमीन पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिलाधिकारी सदर को बैठाकर बिंदुवार एक-एक समस्याओं पर चर्चा किया जिसमें राजस्व संबंधी कई समस्याओं का समाधान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया और मुख्य सचिव को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा 18 अगस्त 2022 से तिकोनिया पार्क सदर तहसील के सामने अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा था जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया था जिसके कारण आज किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था महापंचायत में भारी संख्या में किसान महिलाएं व वृद्ध मौजूद थे 3ः30 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों के पंचायत में ना आने के कारण भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता/ पदाधिकारी काफी आक्रोशित हो गए और शासन -प्रशासन विरोधी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और मुख्य मुख्य द्वार पर बैठकर मार्गों को जाम करते हुए पंचायत शुरू कर दिया जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला अधिकारी सदर ने बैठकर बिंदुवार समस्याओं को सुना प्रदर्शन में मौजूद भारी पुलिस बल कई बार भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को रोकने का प्रयास किया परंतु भारी भीड़ में पुलिस बल को धत्ता बताते हुए और किनारे करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़े  होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने मनाई डॉ. हैनीमैन जयंती

प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के अलावा जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भागीरथी वर्मा जिला उपाध्यक्ष गण शंकर पाल पांडे, रंजीत गोरी, जिला कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद वर्मा, जिला सचिव पंकज सिंह दशरथ सिंह मोहम्मद अली मोहम्मद इस्लाम तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा संतोष वर्मा रवि शंकर पांडे रामगोपाल मौर्य शिवराम शर्मा महेंद्र वर्मा जगदीश यादव प्रेम शंकर वर्मा रामू चंद विश्वकर्मा रामसुमेर भारती बाबूराम तिवारी राजदेव यादव राजकुमार यादव भोला सिंह टाइगर डॉ राम शकल वर्मा उर्मिला निषाद जगन्नाथ पटेल कुसुम रावत जमुना रावत शांति मोरिया राजकुमारी देवी आदि कई सौ कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya