भाकियू कार्यकर्ताओं घेरा डीएम का आवास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अनिश्चितकालीन धरने के 25वें दिन किया बड़ा आंदोलन

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 25वें दिन बड़ा आंदोलन हुआ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी के सरकारी आवास को 4 घंटे तक घेरे रखा। जिला अधिकारी का आवास के प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के लंबी वार्ता के बाद सभी समस्याओं का समाधान 3 दिन में कराने के सशक्त आश्वासन के बाद जिला अधिकारी का घेराव खत्म करके पुनः शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना जिला अधिकारी के आवास तक पहुंचने में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों व पुलिस प्रशासन से हुई धक्का-मुक्की परंतु भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी आवास पहुंचने में हुए सफल।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण जिला अधिकारी का आवास घेराव करना पड़ा लंबी वार्ता के बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अमित सिंह ,नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक नगर, उप जिलाधिकारी सोहावल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से लंबी बातचीत करने के बाद विश्वास करते हुए घेराव स्थगित कर दिया गया है परंतु जब तक 1-1 समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा

समाधान की दृष्टि से 22 दिसम्बर को अपराहन 11ः00 बजे मदरसा बाहर की समस्या समाधान उप जिला अधिकारी सोहावल मौके पर करेंगे अपराहन 2ः00 बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरकूना, सुहावल, कट के संबंध में समाधान मीटिंग करेंगे और शाम को चार बजे समस्याओं से संबंधित सभी अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच कर समस्याओं का समाधान करेंगे आज के आंदोलन में अभय राज ब्रहमचारीपूव मंडल अध्यक्ष, श्री राम वर्मा मंडल महासचिव ,फरीद अहमद मीडिया प्रभारी, भागीरथी वर्मा फूलचंद यादव ,सुमन पांडे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राम गणेश मोरिया, अरविंद यादव, शंकर पाल पांडे ,मुकेश मौर्य, राकेश वर्मा, रामगोपाल मौर्य, जगतपाल सिंह, शोभाराम यादव, मोहम्मद अली, ओम नारायण वर्मा ,महेंद्र वर्मा, राम जगत यादव, राजेश मिश्रा, सिद्धू भारती ,रामसुमेर भारती, प्रेम शंकर वर्मा, रेखा रावत, श्रीमती ,नफीसा खान, लीलावती ,लाजवंती संतोष वर्मा, देवी प्रसाद वर्मा ,बाबूराम तिवारी, लल्लू उपाध्याय, अरविंद गिरी राम शुभा वन भारती, आदि लोग शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya