भाकियू कार्यकर्ताओं ने मनाया चौधरी नरेश टिकैत का 58वां जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गुड का केक काटकर लोगों में किया गया वितरण

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की किसान महा पंचायत मंगलवार को देर शाम प्रशासन से वार्ता करने के बाद स्थगित करके 21 दिसम्बर को घोषित की गई है। बुधवारको भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का 58वे जन्मदिन धूमधाम से धरना स्थल पर मनाया गया और गुड का केक बनाकर काटकर कार्यकर्ताओं व उपस्थित गणमान्य लोगों को वितरित किया गया। और तय किया गया कि 21 दिसम्बर की किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी।

पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि किसान मसीहा चौधरी नरेश टिकैत बहुत ही सज्जन व सत्यवादी व्यक्ति है जो पूरे ईमानदारी के साथ हिंदुस्तान के किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं चौधरी नरेश टिकैत की देन है कि हिंदुस्तान के लगभग 600किसान संगठन एक मंच पर आकर महा आंदोलन करके जिद्दी सरकार को घुटना टेकने को मजबूर किया है और 21 दिसंबर के किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया।

पंचायत को मंडल महासचिव श्री राम वर्मा जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, मीडिया प्रभारी फरीद अहमद, अरविंद गोस्वामी, इस्लाम अहमद ,जगतपाल सिंह ,पंकज सिंह, शोभाराम यादव, राजेंद्र वर्मा ,राम गणेश मौर्य, भागीरथी वर्मा, रामगोपाल मौर्य, महेंद्र वर्मा, कामता बर्मा, संतोष वर्मा जगदीश यादव, शंकर पाल पांडे, राम सुभावन भारती, जितेंद्र कुमार डॉ राम जन्म वर्मा ,लल्लू उपाध्यायम ओम नारायण वर्मा, मनीराम यादव टाइगर, भोला सिंह टाइगर, प्रेम शंकर वर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, रामू चंद विश्वकर्मा, लीलावती, उर्मिला निषाद, श्रीमती मीना गौड़, धरमशिला, विनोद कुमार,राज कुमारी, नाथूराम यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya