भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक व तहसील इकाई सोहावल द्वारा अरकुना चौराहा पर किये जा रहे बेमियादी धरना के सम्बन्ध में मण्डल प्रमुख महासचिव श्रीराम वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जुबेरगंज बाजार में कृषक मण्डी संचालित करने के लिए मांग की गयी है। प्रतिनिधि मंडल ने अन्य कृषक समस्याओं के निस्तारण की भी मांग किया। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि किसानों की हजारों बीघा जमीन अरकुना चौराहे के सड़क के किनारे जहां जाने के लिए कटिंग बंद कर दी गयी है जिससे आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रतिनिधिमंडल में फरीद अहमद, राकेश वर्मा, प्रेम शंकर, रामतेज सिंह, संजय वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा आदि शामिल थे।

इसे भी पढ़े  भावनात्मक-सतर्कता बढ़ाती है परीक्षा- उत्पादकता : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya