कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– सड़क किनारे लगाई पंचायत की नारेबाजी

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई एनएच 28 पर प्रदर्शन करते हुए भा0कि0यू के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व पहुंचे भा0कि0यू0 कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे और तीनों कृषि कानून को वापस करने तथा एमएसपी पर कानून बनाने की मांग कर रहे थे भाकियू कार्यकर्ता एनएच 28 को माझा बरेटा पर जाम करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एनएच 28 को लगभग 40 मिनट तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव भागीरथी वर्मा संतोष वर्मा विकास वर्मा राम केवल वर्मा, उमाकांत वर्मा, मोहम्मद अली, जगदीश यादव, शोभाराम यादव, शारदा प्रसाद, राजमणि यादव सुरेंद्र यादव शिवपूजन यादव वीरेंद्र यादव जगन्नाथ पटेल रामप्रताप गुप्ता शिव कुमार गुप्ता श्रीराम यादव सत्रोहन यादव बृजेश यादव जगदंबा यादव अजय यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली के चारों तरफ चलाए जा रहे किसान आंदोलन के 4 माह पूरा होने पर भारत बंद के आवाहन का अनुपालन करा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अयोध्या अशोक कुमार सिंह ने समझा बुझाकर एनएच 28से किनारे बैठाया जहां भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंचायत किया। और भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रेजीडेण्ट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपतिको संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इसे भी पढ़े  साहब! बरसात आने वाली है... नाला साफ करवाईए, नहीं तो घरों में घुसेगा गंदा पानी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya