भाजपा की विजय संकल्प बाईक रैली में उत्साहित दिखे कार्यकर्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या में निकली बाईक रैली की सांसद, विधायक, महापौर व महानगर अध्यक्ष ने की अगुवाई

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के पहले माहौल बनाने के लिए विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाईक रैली निकली। बाईक रैली में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उत्साह व शक्ति प्रदर्शन का परिचायक बनी। अयोध्या विधान सभा की बाईक रैली पूरा बाजार से शुरु हुई जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बाईक रैली की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने किया। बाईक रैली का पूरा से दर्शननगर, मानस भवन अयोध्या नयाघाट, हनुमानगढ़ी, साकेत महाविद्यालय, साहबगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए जीआईसी के मैदान में समापन हुआ।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों से पूरे विश्व में देश की कीर्ति फैली है। पार्टी कार्यक्रमों में उमड़ी भीड़ जनता का भाजपा की नीतियों के प्रति समर्थन दर्शाता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि किसानों, गरीबों व मजदूरों के जीवन स्तर को विकसित करने के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र को प्रदान किया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कई योजनाओ की शुरुवात की है। यहां विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ी है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय, विद्युत तथा गैस कनेक्शन प्रदान किया है। रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी गयी है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पूरा अध्यक्ष हरभजन गौड़, रामनगर अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, करियप्पा अध्यक्ष विनोद गुप्ता, देवकाली अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय व अयोध्या मण्डल अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रैली संयोजक डा अनिल सिंह, रमेशदास, अनुज दास, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, नागेन्द्र सिंह लल्लू, परमानंद मिश्रा, विद्याकांत द्विवेदी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, अमल गुप्ता, रणधीर सिंह डब्लू, प्रकाश गुप्ता, देवता पटेल, शिवनारायन तिवारी, बब्लू मिश्रा, डा केवी लाल, दिनेश मिश्रा, किशन मौर्या विजेता जायसवाल, मनप्रीत सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, शारदा यादव मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को ईंट से कूंच कर मार डाला

गोसाईगंज में विधायक, जिलाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी की अगुवाई में निकली बाईक रैली

गोसाईगंज विधानसभा में विजय संकल्प बाईक रैली श्रंगी ऋषि आश्रम से शुरु हुई जिसे जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, विधानसभा प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली महबूबगंज, दिलासीगंज, मया, न्यू कबीरपुर तारुन, हैदरगंज, होते हुए चौरे बाजार पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।
विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सफल क्रियान्वयन को लेकर जनता में उत्साह है। बाईक रैली में उमड़ी भीड़ ने भाजपा के प्रति परिवेश का निर्माण किया है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि भाजपा विजय संकल्प बाईक रैली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। इस दौरान पत्रकों का वितरण भी किया गया। विधानसभा प्रभारी अभिषेक मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धान्तों के आधार पर योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर दानबहादुर सिंह, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, शैलेन्दर सिंह, वीरभान सिंह, राममोहन भारती, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, अशोक वर्मा, सुरेश पाण्डेय मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya