भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना जारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

19 से 22 सितम्बर के बींच होगा बूथ समितियों का चुनाव

अयोध्या। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी। पूरे प्रदेश में जिलाध्यक्ष का चुनाव 13 नवम्बर को होगा। इससे पहले बूथ समितियों का चुनाव 18 से 22 सितम्बर के बीच होना है। आम सहमति बनाने पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। सहमति न होने पर चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित की गयी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यूपी में 2 करोड़ 10 लाख से ज्यादा पार्टी के प्राथमिक सदस्य है। सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश में रोजाना 3 लाख सदस्य बने। धारा 370 खत्म होने का सदस्यता अभियान पर व्यापक असर पड़ा। सी ग्रेड के बूथों पर सदस्यता में अपेक्षा से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई। कार्यकर्ताओं के परिश्रम व सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के कारण हमें अपेक्षित सफलता हासिल हुई। बूथ से मण्डल तथा जिले का गठन होना है।
जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया कि मण्डल के चुनाव में पहली बार सक्रिय सदस्य बने कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष नहीं बन पायेंगे। चुनाव के पहले मण्डल की चुनावी कार्यशाला 4 व 5 सितम्बर को होगी। यह दो दिवसीय कार्यशाला बीसों मण्डलों में होगी। मण्डल में चुनाव अधिकारी इस कार्यशाला में सम्मलित होंगे। बूथ समिति कार्यशाला मंे जिला प्रभारी शेषनारायन मिश्रा ने वृत्त लिया। इस अवसर पर सह प्रभारी प्रेम सागर, सांसद लल्लू सिंह, विधायको में इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, शोभा सिंह चैहान, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, ओम प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, दिवाकर सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल तथा अम्बेडकर नगर से आये मण्डल चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya