भाजपा के नवगठित मंडल व जिला प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा नवगठित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू की अगुवाई में महानगर व ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनता से लगातार सम्पर्क व संवाद से जुड़े रहने के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में इसमें सबसे बड़ी भूमिका पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रहती है। विधायक वेद गुप्ता ने सभी मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों को बधाई दी। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि महापुरुषों द्वारा दर्शाये गये पथचिन्हों पर चलते हुए पार्टी के कार्यकर्ता समाजिक कार्यो में अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वाहन करते है। भाजपा को उच्च शिखर में पहुंचाने में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नवगठित पदाधिकारियों की टीम पार्टी के विचारों को आत्मसात करते हुए शीर्ष स्तर के नेताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रति संकल्पित है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वाहन पार्टी पदाधिकारी करते रहे है।
इस अवसर पर करिअप्पा मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर व जिला प्रतिनिधि राम मिलन निषाद, देवकाली मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह मुन्ना, अयोध्या मण्डल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, जिला प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा, पूरा बाजार मण्डल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह व प्रतिनिधि शिवनारायन तिवारी व ग्रामीण अंचल के मण्डल अध्यक्ष व प्रतिनिधि का माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya