भाजपा का कमल विकास ज्योति अभियान 26 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

28 फरवरी को भाजपामय करने की तैयारी

अयोध्या। आगामी 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को सम्बोधित करेंगे। जनपद को इस दिन भाजपामय करने की तैयारी की जा रही है। महानगर में एक साथ दो हजार लोगो तथा मण्डलवार 500 लोगो को एक साथ सम्बोधन सुनने की पार्टी स्तर पर व्यवस्था की जा रही है। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री अंतिम बार मन की बात करेंगे। जिसे सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी विभिन्न माध्यमों से सुनेंगे। आगामी कार्यक्रमों की तैयारी व सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए भाजपा की बैठक सर्किट हाउस में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पार्टी की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने शिरकत की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह ने बताया कि 18 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा का परिवार का विशेष अभियान चलेगा। कोई भी घर ऐसा नहीं बचेगा जिसमें भाजपा का ध्वज व स्टीकर न लगे। 26 फरवरी को कमल विकास ज्योति अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में सभी लाभार्थियों को बूथ स्तर पर एकत्रित किया जायेगा। जिसमें कमल दीपक जलाया जायेगा। पार्टी मुख्यालय से आये कमल दीपक का मण्डलवार वितरण जनपद कार्यालय से किया जा रहा है। 2 मार्च को विजय संकल्प बाईक रैली निकलेगी। रैली में कम से कम 2000 बाईकें विधानसभावार शिरकत करेगी। जिसमें हर बूथ से 5 बाईकें होगी।
उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आत्मसात करते हुए कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति का विकास किया गया है। किसानों, मजूदरों, व्यापारी व नौजवानों के लिए कई योजनाओं की शुरुवात की गयी है। आयुष्मान भारत, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय ने गरीबों के जीवन स्तर को उंचा करने का काम किया है। बैठक में लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, राममोहन भारती, शकुंतला त्रिपाठी, संजीव सिंह, ब्रहमानंद शुक्ला, गोकरन द्विवेदी, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, ऋषिकेश वर्मा, अशोक मिश्रा, विद्याकांत द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, आलोक द्विवेदी, रंजीत मौर्या, विनोद श्रीवास्तव, लालचंद चौरसिया, ओम मोटवानी, डा अनिल सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, धमेन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya