भाजपा की अंदरूनी कलह आई सामने, 25 महिलाओं दिया सामूहिक इस्तीफा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ महिला मोर्चा के उठाया सख्त कदम

अयोध्या। भाजपा के अन्दर सबकुछ ठीक नही चल रहा है। बुधवार को महिला मोर्चा की 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जिले की भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी बुधवार को खुलकर सामने आ गई है। जिसमें महानगर की महिला मोर्चा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा से नाराज अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस सामूहिक इस्तीफा भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह को सौपा गया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष महिला पदाधिकारियों के साथ भेदभाव करते हैं। इसके साथ ही मीटिंग या अन्य कार्यक्रम की सूचना नहीं देते। केवल एक महिला को ही पार्टी में प्रमोट कर रहे हैं। मीडिया के सामने शशि शर्मा उपाध्यक्ष और सीता सिंह, मंडल अध्यक्ष ने यह बात कही। इस सम्बन्ध में महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि उन्हें कोई इस्तीफा नहीं मिला है। सोशल मीडिया के जरिए मालूम पड़ा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। अभिषेकमिश्रा ने कहा कि यह पूरा मामला प्रायोजित है। कहीं न कहीं पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह के प्रायोजित कार्यक्रम किए जा रहे हैं।अभिषेक मिश्रा ने बताया कि इसकी सूचना क्षेत्रीय अध्यक्ष को दे दी गई है।जिस तरह से निर्देश होगा उस तरह से कार्य किया जाएगा।दरअसल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना द्विवेदी ने एक व्यक्ति एक पद के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था । रीना द्विवेदी नगर निगम नामित पार्षद है जिसके चलते उन्हें महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। वहीं उनके इस्तीफे के बाद महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष संजीव सिंह को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। पंचायत चुनाव के पूर्व महानगर के महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का इस्तीफा पार्टी के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।पार्टी में कानाफूसी शुरू हो गई है।उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश आला कमान जल्द ही इस समस्या का समाधान निकलेगा।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya