सादगी से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कार्यकर्ता लें संकल्प कोई न रहने पाये भूंखा : लल्लू सिंह

अयोध्या। भाजपा के स्थापना दिवस पर सांसद लल्लू सिंह ने अपने कैम्प कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यापर्ण किया। अपने आवास पर उन्होने भाजपा के ध्वज को स्थापित किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारियों का सकारात्मक तरीके से निवार्हन किया है। पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा इस बात खास ख्याल रखा जा रहा है कि क्षेत्र में कोई भूखा न सोने पाये।
उन्होने कहा कि आम जनता से लगातार सम्पर्क, संवाद व प्रवास के जरीये जुड़े रहने के कारण भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं ने इसमें अपना सर्वोत्तम योगदान दिया है। आज पूरा देश पार्टी की राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से खुद को जोड़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की ओर अग्रसर है। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित है। लाकडाउन की घड़ी में लगातार पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा की गयी राहत कार्यो की समीक्षा की जा रही है। सभी मंडल अध्यक्ष गरीबों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने में लगे है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किये गये आवाहन का पार्टी कार्यकर्ता शतप्रतिशत अनुपालन करेगें। एकजुटता प्रस्तुत करते हुए हम शीघ्र ही इस आपदा पर विजय प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मनोज वर्मा, सुरेश पाण्डेय, अंकुर सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya