भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने किया सामूहिक नामांकन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पार्टी कार्यायलय से निकाला सामूहिक जुलूस

अयोध्या। पंचायत चुनाव में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने सामूहिक रुप से नामांकन दाखिल किया। सुबह पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रत्याशी, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी कार्यकर्ता इकठ्ठा होने लगे थे। पार्टी कार्यालय से सामूहिक रुप से जलूस के रुप में सभी ने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में कचेहरी की ओर प्रस्थान किया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की तेजी से बढ़ रहे है। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि गांव, गरीब, शोषित, वंचित समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए भाजपा की सरकारें काम कर रही है। विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा बनायी रणनीति पर प्रत्येक कार्यकर्ता को अमल करना है। यह महाविजय की पृष्ठभूमि तैयार करेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को हर मतदाता से सम्पर्क स्थापित करना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाना है। हर हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर भाजपा काबिज होगी। नामांकन करने वालों में प्रमुख रुप से मया चतुर्थ से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, मसौधा तृतीय से इन्द्रभान सिंह, मया द्वितीय से नवीन सिंह, पूरा द्वितीय से रोली सिंह, मसौधा द्वितीय से गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, सोहावल द्वितीय से कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मिल्कीपुर प्रथम से अशोक मिश्रा, मिल्कीपुर तृतीय से बब्लू पासी, पूरा तृतीय से देवता पटेल, मिल्कीपुर चतुर्थ कमलेश यादव, रुदौली प्रथम से लालजी सिंह, बीकापुर तृतीय से शालू गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, गोकरन द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, दिव्य प्रकाश तिवारी, तिलकराम मौर्या, वासुदेव मौर्या अशोक कसौधन, मनोज वर्मा, सुनील तिवारी शास्त्री, शिव कुमार सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अगले माह तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का 110 बेड का ट्रामा सेंटर

भाजपा ने तीन जिप सदस्य प्रत्याशियों की जारी की संसोधित सूची
अयोध्या। जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा द्वारा तीन प्रत्याशियो की संसोधित सूची जारी की गयी है। पार्टी मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायन मिश्र की संस्तुति के उपरान्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने यह सूची जारी की है। जिसमें मिल्कीपुर प्रथम से अशोक कुमार मिश्रा, तारुन तृतीय से उदित सरार्फ के नाम की घोषणा की गयी है। इसके साथ में मया तृतीय को फ्री फाइट के लिए छोड़ दिया गया है। पहले 40 में 39 सीटें घोषित की गयी थी। जिसमें मिल्कीपुर प्रथम की घोषणा को रोक लिया गया था।ं जिसमें अशोक मिश्रा को भाजपा प्रत्याशी के रुप घोषणा की गयी है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya