अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम के तहत भाजपा ने जिले के हर परिवार से सम्पर्क करने की रणनीति बनायी है। एक कार्यकर्ता को 50 घरो में सम्पर्क व संवाद स्थापित करके अधिनियम की पूरी जानकारी प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गयी है। जनपद में मौजूद नागरिकता न पाने वाले सभी शरणार्थियों को चिन्हित किया जायेगा। पूरे अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए भाजपा महानगर व जिले की कार्यशाला पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई में सपा, बसपा व राजद सहित कई दल इस कानून पर लोगो को गुमराह कर देश में हिंसा फैलाने का षड़यंत्र रच रहे है। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर उनके शासन काल की पहल है तो वर्तमान सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम गलत कैसे हो गया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य एक परिवार की सत्ता है भले ही इसके लए देश में आग क्यों न लगाना पड़े। देश को खतरे में डालकर नागरिकों की सुरक्षा से समझौता करना पड़े। यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देता है न कि किसी की नागरिकता को छीनता है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि बिना किसी कारण बहकावे में आकर लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे है। विपक्षी दलों ने षडयंत्र रचकर इसके लिए लोगो को उकसाया। इन्हीं दलों के नेताओं ने इसका नेतृत्व किया। अब कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर इनके चेहरों को बेनकाब करना होगा। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि धीरे धीरे जनता के बीच अधिनियम को लेकर जागरुकता फैल रही है। निराधार भय फैलाकर उपद्रव व अराजकता पैदा करने वालों की नीयत जनता के सामने आ गयी है। इन दलों की आदत बन गयी है कि जन कल्याण से जुड़े विषयों पर विवाद उत्पन्न करके उसमें रोड़ा अटकाना और जनता को गुमराह करना। कार्यकर्ता अब लगातार सम्पर्क के माध्यम से इन षड़यंत्रकारी दलों को जवाब देने के लिए तैयार हो जाये। मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 1 से 5 जनवरी तक भाजपा द्वारा जनसम्पर्क अभियान चलाया जाना है। इसकी तैयारी के लिए महानगर के चारो मण्डलों की बैठक 30 को व जिले की 29,30 व 31 को आयोजित होगी। इस अवसर पर कमलाशंकर पाण्डेय, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, संजीव सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, राममोहन भारती, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, रमेश सिंह, मुन्ना सिंह, इन्द्रभान सिंह, बब्लू पासी, अरविंद सिंह, मनोज श्रीवास्तव, स्मृता तिवारी, रीना द्विवेदी, अभय सिंह, हरभजन गौड़, आलोक द्विवेदी, अनिल सिंह रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, अशोक कसौधन, गोकरन द्विवेदी, कमलेश सिंह, विद्याकांत द्विवेदी मौजूद रहे।
नागरिकता संशोधन अधिनियम की भाजपाई हर परिवार को देंगे जानकारी
4
previous post