निधि समपर्ण के लिए भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ग, परिवार से करें सम्पर्क : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– निधि समपर्ण अभियान को लेकर सांसद ने की बैठक

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए चलाये जा रहे निधि समपर्ण अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता गांवो, कस्बों व बाजारों में घर घर सम्पर्क करेंगे। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान इसके लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनायी गयी। पूरे अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि रामजन्मभूमि निधि समपर्ण अभियान के तहत कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग, परिवार के प्रत्येक सदस्य से सम्पर्क करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य धन का संग्रह करना नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क स्थापित करना है। जिससे सभी को अपनी आस्था समर्पित करने का अवसर मिल सके। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा अनिल मिश्रा ने कहा कि राम में आस्था रखने वाले प्रत्येक भारतीय में निधि समपर्ण अभियान को लेकर उत्साह है। विभाग प्रचारक संजय ने कहा कि यह भगवान को भक्त के श्रद्धापूर्वक समपर्ण का पुनीत अभियान है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति राममंदिर से जुड़ना चाहता है। समपर्ण अभियान से उन्हें जोड़ने के लिए कार्यकर्ता सम्पर्क स्थापित करें। इस अवसर पर जिला कारवाह वेद प्रकाश गुप्ता, जिला प्रचारक रामसनेही घाट श्रीदयाल, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, रामकेवल वर्मा, राधेश्याम त्यागी, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, डा सरोज मिश्रा, डा विजय बहादुर तिवारी, शत्रुहन मोदनवाल, शिव कुमार सिंह, पप्पू दूबे, सरोज जायसवाल, अशोक मिश्रा, राममोहन भारती मौजूद रहे।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya