अयोध्या। इन्दिरा गांधी की कांग्रेस सरकार ने देश के ऊपर 25 जून 1975 को आपातकाल थोप दिया था। उसके विरोध मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कारागार फांसी घर द्वारा के सामने हाथों मे हथकड़िया और बाहों मे काली पट्टी बांधकर मौन विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 लाख विरोधी सभी दलों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेलों को अन्दर ठूस दिया गया था। लोकतंत्र खतरे मे है का रोना हमेशा रोने वाली कांग्रेस ने दरअसल लोकतंत्र की हत्या उसी दिन कर दी थी जिस दिन उसने देश पर आपातकाल थोपा था। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों से पूरे देश ने आपातकाल के दंश को झेला जिसकी हम घोर भर्त्सना करते हैं और कहा कि उन लोकतंत्र सेनानियों को शत्-शत् नमन जिन्होनें आपातकाल के कठिन समय को झेला। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा करियप्पा मण्डल के अध्यक्ष रविसोनकर, महामंत्री आचार्य रमेश पाण्डेय, भाजपा पूर्व नगर महामंत्री ओम मोटवानी, दिनेश जायवाल, राजीव शुक्ला व जितेश राजपाल मौजूद रहे।
आपातकाल के विरोध में भाजपाईयों ने किया मौन प्रदर्शन
14
previous post