अयोध्या। एकात्मक मानववाद के प्रणेता भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष कुशल संगठन कर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 52 वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम परिसर स्थित पार्क में भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता विशंभर सिंह के नेतृत्व में उ नकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्वा सुमन अर्पित किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि दुबले पतले साधारण काया और वैचारिक रूप से असाधारण प्रतिभा के धनी तथा सांस्कृतिक राष्ट्र के पुरोधा पंडित जी को उनकी जयंती पर याद करना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात और दायित्व भी बनता है कार्यक्रम की संचालन करते हुए भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि ऐसे महापुरूष को शत शत नमन पूर्व मंडल महामंत्री ओम मोटवानी ने कहा कि उनकी विचारधारा के कारण आज पार्टी शीर्ष पर है भाजपा नगर उपाध्यक्ष जयप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि उनके सिद्वांतो पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्वांजलि होगी पूर्व नगर महामंत्री ओम मोटवानी ने कहा कि उनकी विचारधारा के कारण आज पार्टी शीर्ष पर है ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश गुप्ता,शहजादे यादव,अमित तिवारी,मनोज तिवारी,बबलू मिश्रा, धीरज यादव,शैलेंन्द्र,विक्रम सिंह रघुनाथ निषाद आदि मौजूद रहे।
भाजपाईयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की श्रद्धांजलि
15
previous post