अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नई दिल्ली में आयोजित अयोध्या पर्व में सम्मलित होने के लिए दर्जन भर बसों के भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गये। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। यात्रा के संयोजक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह है। एक बस में महिलाएं भी पर्व में सम्मलित होने के लिए नई दिल्ली जा रही है। बड़ी संख्या मे लोग ट्रेन तथा निजी साधनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति ने पूरे दुनिया को मर्यादित आचरण में जीवन जीने की शिक्षा दी है। रामलीलाए आज भी इसको वैश्विक स्तर पर प्रसारित कर रही है। अयोध्या पर्व यहां के सांस्कृतिक, पौराणिक व धार्मिक महत्व की जानकारी प्रदान करेगा। देश की राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि रामायण में वर्णित ऐसे कई सारे स्थान चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर है जिनके विषय में अगर लोगो को जानकारी हो तो ये एक बड़े पयर्टक स्थल के रुप में विकसित हो सकते है। इससे स्थलों के विकास के साथ क्षेत्र का भी विकास होगा। सरकार चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को विकसित कर रही है। यहां स्थलों के विषय में वैश्विक स्तर पर जानकारी प्रदान करने के लिए अयोध्या पर्व का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इन्द्रभान सिंह, परमानंद मिश्रा, काशीराम रावत, मनमोहन जायसवाल, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, दिवाकर सिंह, गोकरन द्विवेदी, रमेश सिंह, बाबूराम यादव, राम कुमार सिंह राजू, विष्णु प्रताप सिंह, प्रमोद मौर्या, आकाशमणि त्रिपाठी, कर्मवीर सिंह, विजेता जायसवाल, श्यामा शर्मा, पायल जायसवाल, माया सिंह, यमुनोत्री केसरवानी, स्मृता तिवारी, डा अंशुमान मित्रा, राजेश सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya