अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम की जानकारी देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के मिलने की मुहिम के तहत भाजपा द्वारा सघन जनसम्पर्क जारी है। पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में रिकाबगंज व आसपास के इलाकों में कार्यकर्ताओं ने जनता से सम्पर्क करके संवाद स्थापित किया। सम्पर्क के दौरान उन्होने अधिनियम की जानकारी प्रदान करते पत्रकों का वितरण भी किया।
पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये गये भ्रम व झूठ को दूर करने के लिए चलायी जा रही मुहिम को अपार समर्थन मिल रहा है। भ्रमित लोगो को भी विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ की सच्चाई का पता चल रहा है आने वाले समय में जनता कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष को कड़े पाठ पढ़ायेगी।
पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि समाज के सामने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों की वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति फिर से बेनकाब हुई है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री ओम मोटवानी, बल्ले शर्मा, डा अनिल सिंह, देश दीपक जौहरी, अरविंद द्विवेदी, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
सीएए को लेकर जनता से संवाद कर रहे भाजपाई
103
previous post