उपचुनाव की सभी सीटें जीतेंगे भाजपा : बृजेश पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

विधान मंडल में चली कारवाई ने बनाया रिकार्ड : स्वतंत्रदेव सिंह

अयोध्या। अम्बेडकर नगर जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व कानून मंत्री बृजेश पाठक का महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अगुवाई में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनो सदनों में 36 घंटे से अधिक चली कार्यवाही ने रिकार्ड कायम किया। सभी जनप्रतिनिधियों को विषय रखने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गम्भीरता से सुना। यहां हुई चर्चा में प्रकाश में आये बिन्दुओं की समीक्षा व विकास के लिए अलग से कमेटी गठित करने का संकल्प लिया। युवा व प्रतिभाशाली जनप्रतिनिधियों के कौशल को विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने सराहा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल से बूथ समितियों के संगठनात्मक चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पारदर्शी व समयबद्ध होना चाहिए। अयोध्या में सभी 1703 बूथों का गठन हुआ है। शत प्रतिशत परिणाम के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बधाई के पात्र है। कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा उपचुनाव की सभी सीटें भारी अंतर से जीतेगी। उत्तर प्रदेश से सुधांशु द्विवेदी का राज्यसभा के लिए चयन पर नेतृत्व बधाई का पात्र है। प्रदेश अध्यक्ष व कानून मंत्री ने महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से अयोध्या के विकास को लेकर लागू की गयी योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी हासिल की। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि दीपोत्सव को लेकर जनता में उत्साह का माहौल है। दीपोत्सव की तैयारियो को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, युवा भाजपा नेता विशाल मिश्रा, दिवाकर सिंह, परमानंद मिश्रा, मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya