सीएए की जानकारी आमजन को पहुंचायेगी भाजपा : हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा- विपक्षी दल फैला रहे हैं भ्रम

अयोध्या। भाजपा ने नागरिकता संसोधन अधिनियम की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक तैयारी की है। भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 6 से 15 जनवरी के बीच प्रदेश में 6 बड़ी सभाएं होगी। संगठन के प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रदेश में पचास लाख परिवारों व एक लाख गावों में जाकर नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देंगे।
उन्होने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी, सरदार पटेल के सिद्धान्तो से भटक गयी है। महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दू व सिख जब चाहे भारत आ सकते है। उन्हें नौकरी देना और उनके जीवन को समान्य बनाना भारत सरकार का कर्तव्य है। राममनोहर लोहिया ने भी माना था कि भारत में विस्थापित होकर आये हिन्दुओं के खिलाफ पाकिस्तान में अत्याचार हुआ और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन समाजवाद के नाम पर परिवारवाद प्राईवेट लिमिटेड चलाने वाले लोहिया के सपनों की हत्या करते हुए पूरे प्रदेश में हिंसा कराने में तुले है। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपने झूठ के लिए लिखित माफी मांगने वाले राहुल गांधी फिर गुमराह करने वाले कमेंट कर रहे है। सत्ता से बेदखल लोग झूठ का वातावरण बना रहे है। यह अधिनियम अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के प्रताड़ना का शिकार लोगो के लिए है जो यहां शरण लेने के बाद वर्षो से इसका इंतजार कर रहे है। यह किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है। इसके बाद दुष्प्रचार के साथ हिंसा का माहौल बनाया जा रहा है। इस अवसर पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कमलेश श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya