सोशल मीडिया पर भाजपा बढ़ायेगी सक्रियता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सोशल योद्धाओं की तैयार की जा रही टीम

अयोध्या। भाजपा सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को काफी बढाने जा रही है। इसके लिए सोशल योद्धाओं की टीम तैयार की जा रही है। 5 अक्टूबर को इन्हीं सोशल योद्धाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन महानगर में किया गया है। इसमें बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, अयोध्या व अयोध्या महानगर के करीब 500 वालंटियर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसकी तैयारी के लिए सर्किट हाउस में बैठक का किया गया।

महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब व सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार के लिए सोशल योद्धाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। सोशल योद्धाओं चयन फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, ट्वीटर व्हाट्सएप व अन्य सोशल साईटों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए किया गया है। महानगर से प्रशिक्षण के लिए 38 वालंटियर चयनित हुए है। इन सभी को सोशल मीडिया पर प्रचार के तरीकों से प्रशिक्षण में अवगत कराया जायेगा।

सोशल मीडिया प्रभारी श्रेया सिंह ने बताया कि संवाद का सबसे प्रबल माध्यम सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी के वालंटियर को प्रशिक्षण के उपरान्त लगाया जायेगा। इस दौरान देवेश तिवारी, आजाद सिंह, लवकुश यादव, नीरज यादव, शिवेन्द्र साहू, अमनदीप सोनकर, अवधेश, अभिषेक मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya