सबका विकास कामना के लिए भाजपा करेगी हवन पूजन व रामायण पाठ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। देश में रामराज्य की स्थापना व सबका साथ सबका विकास के साथ सबका विकास हासिल करने की कामना को लेकर भाजपा पार्टी कार्यालय में हवन पूजन व रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के दौरान राममंदिर आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले स्व महंत रामचन्द्र परमहंस व स्व अशोक सिंहल, महंत दिग्विजयनाथ, व शहीद कारसेवकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जायेगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये फैसलें को लेकर सभी वर्गो के एक मंच पर खड़े रहने की सराहना की जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न किसी ही हार है और न किसी की जीत। यह फैसला राष्ट्र को समर्पित है। कोर्ट के फैसले के बाद से अब अयोध्या में पयर्टन की सम्भावनाओं में अत्याधिक बढ़ोत्तरी होगी। केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार परियोजनाओं के माध्यम से अयोध्या में विकास की गाथा लिख रही है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रातः दस बजे से होने वाले ,आयोजन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समेत समाज के हर वर्गो की मौजूदगी रहेगी।

इसे भी पढ़े  कृषि विवि के होनहारों ने देश एवं प्रदेश स्तर पर बढ़ाया मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya