कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखती है भाजपा : संजीव सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अमानीगंज मंडल के जाफरनगर में लगा भाजपा का सदस्यता शिविर

अयोध्या। अमानीगंज मंडल के जाफरनगर में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वोन्मुखी विकास का वादा भी करती है और उन वादों को पूरा करती है कार्यकर्ताओं के सम्मान का भी पूरा ध्यान रखती है। भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी है।

सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर सम्मानित भी किया। राष्ट्रवादियों का अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएगी जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना और जवाहरलाल नेहरू की महत्वाकांक्षा के कारण ही देश का बंटवारा हुआ. सरदार पटेल के साथ जिन्ना का गुणगान करना दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रदेश में सत्ता पाने की बेताबी में अखिलेश राष्ट्रीय हितों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर समाज को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जनता सरदार पटेल को नीचा दिखाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगी. राष्ट्रवादियों का अपमान करने वालों को वर्ष 2022 में जनता सबक सिखाएगी इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,संतोष मिश्र, हरिओम,गंगादीन रावत,पवन गुप्ता,पवन पांडे, मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़े  चेन स्नेचिंग पांच महिलाएं गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya