पौधरोपण कार्यक्रम का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा, 101 स्थलों का हुआ चयन

अयोध्या। भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह जिले में नगर निगम द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। नगर निगम के द्वारा 1001 पौधों का रोपण किया जा रहा है। जालपा मंदिर के पास स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पौध रोपण करके उद्घाटन किया जायेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने कैम्प कार्यालय व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बैठक करके तैयारियों को अंतिम रुप दिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का प्रथम बार जनपद मंे आगमन हो रहा है। भाजपा ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों में जुट गयी है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने कहा कि जिले में किये जाने 101 स्थानों पर स्वागत स्थल का चयन कर लिया गया है। यहां मानव श्रंखला बनाकर उन पर पुष्प वर्षा भी की जायेगी। वह जनपद की सीमा मवई पर प्रातः दस बजे पहुंचेगें। मवई से लेकर अयोध्या तक कुछ विशेष स्थानों पर भाजपा के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। यहां पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी गयी है। जुड़वा शहर को होडिंग, कटआउट व बैनर से सजा दिया गया है। उन्होने बताया कि अयोध्या में हनुुमानगढ़ी, कनक भवन, रामलला दर्शन व सरयू आचमन के बाद संतो का आर्शीवाद लेगें। विधानसभा अयेाध्या के हलकारा का पुरवा में सदस्यता अभियान में वे शरीक होंगे। कचेहरी स्थित महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के आवास पर भाजपा समन्वय समिति के साथ बैठक करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके जमीनी हकीकत से रुबरु होंगे। तैयारी को लेकर परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे को महानगर व जिले में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इन्द्रभान सिंह, अभय सिंह, वेद गुप्ता, इं रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya