सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है भाजपा : प्रभात वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा नेता के बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम नेताओं का लगा जमावड़ा

गोण्डा। जनपद गोण्डा में दक्षिण मुंबई की भाजपा जिला सचिव सुमन अनिरुद्ध त्रिपाठी  के गांव सिकहरा बभनान में सोमवार को उनके बेटे के मुंडन संस्कार कार्यक्रम में पहुंच कर पार्टी के तमाम नेताओं ने अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला सचिव सुमन त्रिपाठी ने बताया कि हमारे निजी निवास स्थान पर हमारे बेटे रेयान त्रिपाठी का शुभ मुंडन संस्कार का आयोजन किया गया है।

वही कार्यक्रम में पहुंचे गौरा 301 विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के बेटे प्रतीक वर्मा वर्मा ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदाय जाति के लोगों को साथ लेकर चलने वाली वाली पार्टी है, प्रधानमंत्री मोदी ने देश का विकास किया है। इस बार भी भाजपा की लहर है मुझे पूरा विश्वास है की जनता भाजपा पर भरोसा जताकर जिताने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का दक्षिण मुंबई की भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा वर्मा ने आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर के कोषाध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी,शेष मणि त्रिपाठी, ऊधव प्रसाद त्रिपाठी,माधव त्रिपाठी,राम विवेक त्रिपाठी, शिवाकांत त्रिपाठी, प्रधान श्री विष्णु सिंह व तमाम लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुईं यूपी बोर्ड परीक्षाएं
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya