झूठ वादे करने वाली भाजपा सरकार को हटायेगा प्रबुद्ध वर्ग: दीपू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अयोध्या के संतो महंतो के साथ की बैठक

प्रबुद्धजनों के साथ समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पाण्डेय दीपू

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या स्थित शिव मंदिर लक्ष्मणघाट पर महंत श्याम बिहारी दास के आश्रम में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आहूत की गई। बैठक का संयोजन महंत अनिल मिश्र ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि 6 मई का दिन देश का ऐतिहासिक दिन है, प्रबुद्ध जनों ने सदैव देश को सही दिशा देने का काम किया है, आज झूठे सपनो और झूठे वादों वाली वर्तमान भाजपा की सरकार को हटाने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध वर्ग पर है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशी आनंद सेन यादव इसबार भारी बहुमत से विजयी बनाकर इस झूठी और फरेबी सरकार को तुरंत सत्ता से हटाना है। बैठक में महंत अनिल मिश्र, आचार्य हनुमान प्रसाद पाण्डेय, आचार्य देवी दयाल शास्त्री, विद्या भूषण महाराज, हृदय शंकर दास, बाबा बलराम दास, नवल किशोर शास्त्री, राजीव लोचन मिश्र, सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन नगर निगम व अयोध्या विकास प्राधिकरण के संयुक्त कार्यालय भवन का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya