– जनप्रतिनिधियों ने किया गृहमंत्री का स्वागत
अयोध्या। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जीआईसी की सभा में जनसैलाब दिखाई दिया। पूरा मैदान लोगो से भरा था। सड़क पर भी बड़ी संख्या में लोग मैदान में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। ठोल नगाड़ो के साथ पार्टी के नेता अपने समर्थकों के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचते रहे। सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, गोरखनाथ बाबा, रामचन्दर यादव, शोभा सिंह चौहान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
लोकसभा अयोध्या की सभी विधानसभाओं से सांसद लल्लू सिंह के समर्थक भारी संख्या में जनसभा स्थल पर पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित अपने समर्थकों के काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। गोसाईगंज से इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू के समर्थक कई टुकड़ियों में पार्टी का जयघोष करते हुए सभास्थल में पहुंचे। भाजपा नेता विकास सिंह लम्बे काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। मिल्कीपुर से विधायक बाबा गोरखनाथ अपने समर्थकों के लम्बे काफिलों साथ जीआईसी स्थल पर आये। भाजपा नेता नीरज कन्नौजिया सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ, भाजपा नेता काशीराम रावत व चन्द्रभानु पासवान भी काफिले के साथ पहुंचे।
बीकापुर से विधायक प्रतिनिधि डा अमित सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ व भाजपा नेता राकेश जायसवाल वाहनों के लम्बे काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इंजीनियर रणवीर सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा पप्पू, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू बीकापुर ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा भी अपने समर्थकों के काफिलें के साथ रैली स्थल पर पहुंचे। अयोध्या विधानसभा से उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह वाहनों के लम्बे काफिले के साथ रैली स्थल पर आये। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह भी अपने समर्थकों की भीड़ के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे। रु
दौली से विधायक रामचन्दर यादव भी समर्थकों के लम्बे काफिले के साथ जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहीं वीवीआईपी व्यवस्थाओं में परमानंद मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल, अरविंद सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, डा राकेश मणि त्रिपाठी, राम कुमार सिंह राजू, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, राधेश्याम त्यागी, देवेश तिवारी, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह ने सम्हाल रखी थी। जैसे जैसे भीड़ ग्रामीण अंचलों से आती गयी जीआईसी का ग्राउन्ड छोटा पड़ गया। पुष्पराज चौराहे से जीआईसी तक जाम की स्थिति रही।