भाजपा ने उप चुनाव में सत्ता का किया दुरूपयोग : आनंद सेन यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पूर्व मंत्री ने मैराथन प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

अयोध्या। प्रदेश की भाजपा सरकार ने उपचुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने पैसे के बल पर मतदाताओं को खरीदने की कोशिश की लेकिन जनता ने रामपुर, जलालपुर और जैदपुर में समाजवादी पार्टी की जीत की नई इबारत लिख दी यह बातें सपा नेता व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अयोध्या विधानसभा के रामपुर पुवारी के मडना गांव में सपा नेता नागेंद्र यादव फौजी द्वारा आयोजित मैराथन प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर कहीं श्री सेन ने जलालपुर और जैदपुर विधानसभा में सपा प्रत्याशियों के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रचार प्रसार किया था उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ व धोखे के साम्राज्य का तेजी से पतन शुरू हो गया है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा पूरी बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात अच्छे नहीं हैं चारों तरफ लूट, हत्या ,डकैती व दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है जिस पर सरकार और पुलिस का अंकुश नहीं है जिससे प्रदेश की जनता में डर व भय का माहौल बना हुआ है इस मौके पर श्री सेन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया सपा के पूर्व प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के आम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतकर महाराष्ट्र में सपा का परचम लहराया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपचुनाव में सपा के खाते में तीन सीटें व महाराष्ट्र विधानसभा के आम चुनाव में दो सीटें मिलने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है इस मौके पर राजमणि यादव, जयप्रकाश यादव ,ननकन यादव, संदीप यादव, अनिल यादव, तरजीत गौड़, बृजेंद्र यादव, दीपक यादव राधे, त्रिभुवन प्रजापति, जावेद खान ,अश्वनी कुमार आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya