मुख्यमंत्री से मिले भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष व विधायक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अयोध्या में विकास योजनाओं की प्रगति व पयर्टन की सम्भावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महानगर जिलाध्यक्ष से अयोध्या में संगठनात्मक गतिबिधियों की विस्तार से जानकारी ली। महानगर अध्यक्ष बनने के बाद अभिषेक मिश्रा की मुख्यमंत्री से पहली मुलाकात थी।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं मे अयोध्या का विकास है। मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन कई बार हो चुका है। विकास की कई परियोजनाएं यूपी सरकार ने अयोध्या को प्रदान की है। पयर्टन की दृष्टि से अयोध्या को सजाया व संवारा जा रहा है। विकसित हो रही अयोध्या इस समय पूरे विश्व चर्चा का केन्द्र बन चुकी है। दीपोत्सव के भव्य आयोजन ने यहां की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर परिभाषित किया है। अयोध्या के विकास को लेकर संगठन अपने हर अपेक्षित भूमिका का पूरे सामर्थ्य के साथ निवार्हन करेगा। अगली मुलाकात में अयोध्या के प्रति संतो व श्रद्धालुओं की सरकार से अपेक्षा के विषय में संवाद स्थापित करके उसने प्रस्ताव पर चर्चा की जायेगी। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya