भाजपा महानगर कमेटी ने तैयार की व्यूह रचना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा महानगर कमेटी ने गत विधानसभा चुनाव के नतीजों का गहन अध्ययन करके व्यूह रचना तैयार की है। आने वालें दिनो में जनसम्पर्क के व्यापक कार्यक्रम के साथ पार्टी पिछली विधानसभा के उन 23 पोलिंग स्टेशन पर ज्यादा ध्यान देगी जहां वह दूसरे नम्बर पर थी। पूरे अभियान की योजना रचना बनाने के लिए महानगर पदाधिकारियों की अयोध्या विधायक कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव मंे उन्हें एक लाख सात हजार वोट मिलने के बाद वे 51 हजार वोटों से विजयी हुए थे। विधानसभा क्षेत्र से इस बार इससे ज्यादा वोट पाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए महानगर कमेटी को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पूरे विधानसभा में व्यापक तैयारी के साथ उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जहां पार्टी कमजोर दिखाई देगी। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा, अनूसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक व प्रबुद्ध मोर्चा के साथ प्रकोष्ठो के संयोजक अपनी टोली बनाकर जनसम्पर्क करेेंगे। 10 अप्रैल तक सभी बूथों की बैठक करके योजना रचना तैयार कर ली जायेगी। इस अवसर पर शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, मालती चैहान, रीना द्विवेदी, दिवाकर सिंह, अमल गुप्ता, राजेश सिंह, विनोद श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, ओम मोटवानी, प्रमोद मौर्या, रंजीत पाण्डेय, आलोक द्विवेदी, दीपक जौहरी, आशीष मिश्रा, परमानंद मिश्रा, सहित महानगर के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

मै हूं चौकीदार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधा प्रसारण भाजपा कार्यालय पर

अयोध्या। मै हूं चौकीदार अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीधा प्रसारण भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि शाम पांच आयोजित इस कार्यक्रम के लिए विशेष एलईडी की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya