महंत गिरीशपति त्रिपाठी को भाजपा ने बनाया अयोध्या का मेयर प्रत्याशी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे गिरीश पति त्रिपाठी

अयोध्या। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने ने अयोध्या नगर निगम से महंत गिरीश पति त्रिपाठी पर भरोसा जताते हुए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। वशिष्ठ पीठाधीश्वर तीन कलश मंदिर के गिरीश पति त्रिपाठी महंत हैं, वह 2014 के पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2017 में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। पीठ से पूर्वांचल के करीब 10 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं। जो उनके शिष्य भी हैं।

भाजपा पार्टी ने अयोध्या से इस बार ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काट दिया है। हालांकि देर शाम तक ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट फाइनल होने की चर्चाचाएं आम रही परन्तु देर रात हुई घोषणा से अयोध्या का माहौल बदल गया है।

भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी सोमवार को एक साथ करेंगे नामांकन

-भाजपा के अयोध्या नगर निगम के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा अयोध्या नगर निगम संयोजक कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित होने के बाद भाजपा के महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी संयुक्त रुप से नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 2 बजे गांधी पार्क में सभा होगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि सभा को प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही व अयोध्या नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी सम्बोधित करेंगें। सभा के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हर बूथ की उपस्थिति दर्ज कराने की जिम्मेदारियां सौपी गयी है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya