भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ढेमवा घाट पर मिली बाइक, पुलिस कर रही तलाश

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के आर डी इंटर कालेज के समीप अपना मकान बनवाकर रह रहे रिटायर्ड शिक्षक राम किशोर मिश्रा का नाती सत्यम मिश्रा पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रकाश मिश्रा उम्र लगभग 27 वर्ष रविवार की सुबह लगभग 8ः30 बजे घर से दाढ़ी बनवाने की बात कहकर निकाला। काफी देर बाद भी जब वापस घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला।

ढूंढते- ढूंढते जब ढेमवा घाट पर पहुंचे तो वहां युवक की मोटरसाइकिल यू पी 42 बी एफ 9307 स्पेलेंडर पुल पर खड़ी मिली। इसके बाद भाजपा नेता करुणापति मिश्र पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अपने पिता के साथ रौनाही थाना पहुंचकर घटना क्रम से अवगत कराते हुए लिखित पत्र रौनाही पुलिस को दिया। युवक के लापता होने की जानकारी होने के पश्चात रौनाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टीमर बुलवाकर नदी के पानी में खोजबीन किया।

लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। एस आई आलोक कुमार यादव ने बताया कि परिजन द्वारा रौनाही थाना पहुंचकर युवक के गायब होने की लिखित सूचना दी गई। जिसके आधार पर लापता युवक की नदी के पानी सहित अन्य जगहों पर खोजबीन की जा रही है।

इसे भी पढ़े  अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya