कोविड वैक्सीनेशन हेतु भाजपा ने चलाया अभियान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रजिस्ट्रेशन व जागरुकता कैम्प का उद्घाटन

अयोध्या। कोविड वैक्सीनेशन हेतु लोगो को प्रेरित करने के लिए भाजपा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत महिला चिकित्सालय में सांसद लल्लू सिंह, पूरा सीएचसी में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, श्रीराम चिकित्सालय में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने रजिस्ट्रेशन व जागरुकता कैम्प का उद्घाटन किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर काफी विषम परिस्थितियों को लेकर आयी थी। परन्तु सरकार की सक्रियता की वजह से इसके उपर समय रहते काबू प्राप्त कर लिया गया। लाकडाउन में सरकार ने गरीबो की हर दिक्कतों को दूर करने का प्रयास किया। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कोविड वैक्सीन लगावाएं व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों की बदौलत मेडिकल सुविधाओं में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

आक्सीजन की कमी को समय रहते दूर कर दिया गया। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि लाकडाउन में गरीबों की सहायता को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया। जरुरतमंदों की हर सम्भव मद्द की गयी। राशन से लेकर कोविड सुरक्षा किट का लगातार वितरण किया गया। अभियान संयोजक तिलकराम मौर्या ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन कैम्प में लोगो की हर प्रकार की शंकाओं व समस्याओं को दूर करने का प्रयास पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा कैम्पों में किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya