सबका साथ सबका विकास कर रही भाजपा: सतीश महाना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रभारी मंत्री ने युवाओं व महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

अयोध्या। संगठन महापर्व सदस्यता अभियान करने पहुँचे कैबिनेट मंत्री जिले के प्रभारी सतीश महाना ने रामनगर कालोनी में सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के मुखिया वरियल दास नानवानी सहित समाज के युवाओं व महिलाओं सहित लगभग 50 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होनें कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन से सरकार और संगठन में सबका विश्वास हांसिल किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार सभी वर्गों के लिए कदम उठा रही है। इसी का नतीजा है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पर्यटन नगरी के रूप में अयोध्या को विकसित करने में केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का तेजी से विकास हो रहा है। कार्यक्रम के पश्चात् भाजपा नेता ओम मोटवानी ने अपने आवास पर अपने वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं का मंत्री से परिचय करवाया। पार्षद ओम प्रकाश अन्दानी, ओम मोटावानी, सौरभ लखमानी ने माननीय मंत्री सतीश महाना जी का पाखर पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सदस्यता प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, जिला मंत्री संजीव सिंह, अभिषेक मिश्रा, अभय सिंह, रमेश सिंह, रणवीर सिंह, परमानन्द मिश्रा, पार्षद अशोका द्विवेदी, अनिल सिंह, मुरारी यादव, अनुभव जायसवाल, संतोष सिंह, सुरेन्द्र यादव, सुधीर श्रीवास्तव, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष, रीना द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष विजेता जायसवाल, किरन पंजवानी, आशीष कौर, मण्डल सदस्यता प्रभारी अनुराग त्रिपाठी, सिन्धु सेवा समिति अध्यक्ष मोहन मध्यान, भक्त प्रहलाद सेवा समिति अध्यक्ष राजकुमार मोटवानी, सरल ज्ञाप्रटे, सुनील मध्यान, दिलीप बजाज, संतोष रायचंदानी, विक्रम आहूजा, जितेश राजपाल, राजन संगतानी, कमल रावलानी, जे0पी0 क्षेत्रपाल, एकान्त मेघानी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya