गठबंधन के प्रत्याशियों से डर गई है भाजपा : दीपू

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी व्यापार सभा के संयोजन में हुई व्यापारियों की बैठक

अयोध्या। राणा मंदिर के महंत व समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष बद्री प्रसाद त्रिपाठी के संयोजन में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित कर लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी आनंदसेन यादव को विजयी बनाने की अपील की गई। बैठक के मुख्यतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा डॉ. आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि महागठबंधन के प्रत्याशियों से भारतीय जनता पार्टी डर गई है। आज नोटबंदी और जी एस टी से मध्यम वर्ग के व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। व्यापार पूरी तरह से चैपट हो चुका है। जेट एयरवेज जैसी इतनी बड़ी कंपनी करोड़ो के नुकसान में चली गयी और उसके 20000 कर्मचारी अपने घर की किस्त भी नही भर पा रहे है। इस बार के लोकसभा चुनाव में व्यापारी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान सरकार को जवाब देने का काम करेगा। वरिष्ठ सपा नेता छेदी सिंह ने कहा कि बीजेपी को वर्तमान सरकार ने व्यापारियों को ठगने का काम किया है।इस अवसर पर बैठक में मंसूर इलाही ,कुँवर देवेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अयोध्या, इन्द्रपाल यादव , मो अपील बबलू, स्व. राज बहादुर यादव के पुत्र रवि यादव जी,चैधरी बलराम यादव जोन प्रभारी,करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास, सुट्टूर महाराज, राम बख्श यादव,नीटू यादव, प्रदीप चैबे,मो शाहीक,नागा राम जीवन दास, नागा राम सुभग दास, राम देव पहलवान, महेंद्र शुक्ला पार्षद स्वर्गद्वार,संजय सोनकर,अजय मिश्र, वरिष्ठ सपा नेत्री कलावती पाण्डेय,शिव कुमारी कसेरा, नंदू गुप्ता, शक्ति जायसवाल, राकेश यादव, अभिनव चतुर्वेदी, आशीष तिवारी, मयंक शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya