श्रमिकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार गंभीर : स्वामी प्रसाद मौर्या

by Next Khabar Team
4 minutes read
A+A-
Reset

श्रम विभाग द्वारा 26 नवम्बर को जीआईसी के मैदान मे 3504 जोड़ों का कराया जायेगा विवाह

सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को अर्शीवाद देने आएंगे सीएम योगी

अयोध्या। सूबे के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार श्रमिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह से गंभीर है। इसी कारण इनके लिए खजाने का द्वार खोल दिया गया है। कृष्णा पैलेस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय स्कूल खोले जा रहे हैं। पिछली सरकार ने मात्र प्रदेश में सात लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में 70 लाख श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराया।

प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही श्रमिकों के कल्याण के लिए 18 योजनाएं शुरू की गईं हैं। इन योजनाओं को मॉडल के रूप में केंद्र सरकार ने स्वीकार कर पूरे देश में लागू किया है। प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का 2009 से 2017 तक पंजीयन 34 लाख था, लेकिन अब एक करोड़ 25 लाख है। पहले पंजीयन के लिए शुल्क लगता था, अब निःशुल्क आनलाइन पंजीयन की व्यवस्था शुरू करा दी है।

प्रदेश में निर्माण श्रमिकों का 2009 से 2017 तक पंजीयन 34 लाख था, लेकिन अब एक करोड़ 25 लाख है। पहले पंजीयन के लिए शुल्क लगता था, अब नि:शुल्क आनलाइन पंजीयन की व्यवस्था शुरू करा दी है। श्रमिकों के बच्चों के विवाह के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू किया गया और 26 नवंबर को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 3504 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जायेगा। इस सामूहिक विवाह में नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ भी आएंगे।

इसे भी पढ़े  दलित बेटी की हत्या पर फूट-फूट कर रोए ‘सपा’ नेता अवधेश प्रसाद

मण्डल में आयोजित होने वाले वृहद सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 3504 जोड़ों (3418 हिन्दु एवं 126 मुस्लिम जोड़े) का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा, जिसमें जनपद अयोध्या से 1472 जोड़े जिसमें 32 जोड़े मुस्लिम एवं 1440 जोड़े हिन्दू है, इसी प्रकार जनपद बारावकी में 340 जोड़े जिसमें 11 जोड़े मुस्लिम एवं 329 जोड़े हिन्दू है, जनपद सुलतानपुर में 800 जोड़े जिसमें 43 जोड़े मुस्लिम एवं 763 जोड़े हिन्दू है, जनपद अम्बेडकरनगर में 315 जोड़े, जिसमें 08 जोड़े मुस्लिम एवं 307 जाड़े हिन्दू है एवं जनपद अमती में 611, जोड़े जिसमें 32 जोड़े मुस्लिम एवं 579 जोड़े हिन्दू है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा सातवीं बार जनपद अयोध्या में आयोजित हो रहे वृहद सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसकते हुये उनकी खामियां को बताते हुये कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए श्रम विभाग के अन्तर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रमुख रूप से संचालित कल्याणकारी योजनाए यथा मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, मृत्यु विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना, अन्तेष्टि सहायता योजना, आवास सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, पेंशन योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना एवं कन्या विवाह सहायता योजना प्रख्यापित एवं संचालित है तथा उससे श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को लाभान्वित भी किया जा रहा है, जिसका एक उदाहरण 26 नवम्बर 2021 को अयोध्या में आयोजित हो रहे वृहद सामूहिक विवाह समारोह है।

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के विषय में बताया कि पंजीकृत श्रमिक की अविवाहित पुत्री पंजीकृत महिना श्रमिक के स्वयं के विवाह के सन्दर्भ में स्वजातीय विवाह में रू0-55,000/प्रति पुत्री तथा अन्तजातीय विवाह की स्थिति में रू0 61,000/अनुदान धनराशि दिलाए जाने की व्यवस्था है। कम से कम 11 जोड़े के सामूहिक विवाह की दशा में अनुदान राशि रू0 65,000 तथा प्रति जोड़ा, जिसमें बर-वधू प्रत्येक की पोशाक हेतु रू0 5000 प्रत्येक की दर से अग्रिम भुगतान, विधवा विवाह एवं वैधानिक विवाह विच्छेद के प्रकरणों में सामूहिक विवाह के समतुल्य देव धनराशि।

इसे भी पढ़े  किशोरावास्था में शुरु होती है दो तिहाई तम्बाकू की लत : डॉ. आलोक मनदर्शन

उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं पर भी प्रकाश डालते हुये जानकारी दी और कहा कि अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय कार्यालय उपश्रमायुक्त, सिविल लाइन अयोध्या में किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर सकते है तथा योजना का लाभ उठाने के लिए निकटतम जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से या टोल फ्री नम्बर 18001805412 पर सम्पर्क कर सकते है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बलराम मौर्या सहित श्रम विभाग, सेवायोजन विभाग, समन्वय विभाग, सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya