भाजपा सरकार की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल: सुशील जायसवाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

भाजपा में शामिल व्यापारी नेता का सांसद लल्लू सिंह ने किया स्वागत

भाजपा में शामिल व्यापारी नेता सुशील जायसवाल का स्वागत

अयोध्या। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे व्यापारी नेता सुशील जायसवाल का सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। इससे पहले व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष अपने सैकड़ो साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी तथा अपनी अधिकार पार्टी का भाजपा में विलेय कर दिया था।
स्वागत उपरान्त अयोजित बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग काफी प्रसन्न है। उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त करके यहां व्यापारिक परिवेश बनाने में सरकार ने सफलता हासिल की है। यहां निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुद्रा लोन के जरीए स्वरोजगार को सरकार ने बढ़ावा दिया है। व्यापारी नेता सुशील जायसवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियां व्यापारियों के अनुकूल है। जिसके कारण व्यापारी वर्ग सरकार को अपना समर्थन प्रदान कर रहा है। फैजाबाद लोकसभा में व्यापारी वर्ग एकमुश्त भाजपा को अपना समर्थन प्रदान करेगा। इस दौरान सुशील जायसवाल के साथ प्रमुख रुप से कमल कौशल, विश्व प्रकाश रुपन, रमेश जायसवाल, अरुण गुप्ता, राम मिलन विश्वकर्मा, अचल गुप्ता, डा बजरंगी वर्मा, राजीव मदान, मो तैयब मिर्जा, धु्रव गुप्ता व अजय धवन तथा भाजपा से जिला महामंत्री संजीव सिंह, इंजीनियर रामधीरज पाण्डेय, प्रकाश गुप्ता, शारदा यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya