लाल टोपी से घबरा रही भाजपा सरकार : अखिलेश यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुण्यतिथि पर स्व. बेनीप्रसाद वर्मा की प्रतिमा का किया गया अनावरण

बाराबंकी। भाजपा सरकार लाल टोपी से घबरा रही है। क्योंकि लालटोपी की सरकार बनने जा रही है। नोटबंदी से क्या बेईमानी खत्म हो गयी, वैश्विक महामारी का सहारा लेकर सभी को अपमानित किया गया। इतने बुरे दिन दिखा दिये, लोगो का कारोबार छूट गया, नौकरी चली गयी। वर्दी वालो का वेतन काट लिया गया। बंगाल में वैश्विक बीमारी का कोई फर्क नहीं है। यहां पंचायती चुनाव हारने का भाजपा को खतरा है तो, यहां कोरोना महामारी के नाम पर खेल चलाया जा रहा है। उक्त विचार स्व. बेनीप्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के साथ प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यक्त किया। शहर के पल्हरी ग्राम के निकट स्थित मोहनलाल स्नातक विद्यालय मे शनिवार को स्व. बेनीप्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्व. बेनीप्रसाद की प्रतिमा का अनावरण सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के हाथो उदघाटन किया जाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। जिसमे प्रदेश के अनेक जनपदो से पहुँचे हज़ारो कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित से जिला प्रशासन भी हतप्रभ रह गया। पूरा क्षेत्र समाजवादियो के के अखिलेश यादव जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारो से गूंज रहा। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने दोपहर डेढ़ बजे पहुंच कर स्व. बेनीप्रसाद वर्मा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके पश्चात मंच पर सपा नेताओ के साथ पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माला पहना कर प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुऐ उनका स्वागत किया। जिसके बाद कार्यक्रम अपने असली रंग में दिखा, जिसने भी माइक संभाला वह बस 2022 और पंचायती चुनाव के मुद्दे की बात करता नज़र आया। जिससे स्पष्ट हो गया की स्व. बेनीबाबू का मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के बहाने 2022 की रणनीति की नींव रखना और सपा से किसको उम्मीदवार बनाया जायेगा चर्चा का विषय बन गया।

2022 में लालटोपी की बनने जा रही सरकार

-लाल टोपी से भजपा सरकार डरती है। इससे इस लिये घबरा रही है क्योंकि 2022 में लाल टोपी की सरकार बनने जा रही है। सड़को तक फैली करीब 20 हज़ार लोगो की भीड़ देख कर सपा सुप्रीमो ने कार्यक्रम की दशा दिशा ही बदल दी थी, मंच पर लगातार भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुऐ नोटबंदी से, कोरोना के नाम पर अपमान देश के सरकारी विभागो का निजीकरण किये जाने पर, तीखे व्यंग कसते हुऐ लोगो की भीड़ की तालियां बटोरी। उपस्थित जनसमूह को किसान बताते हुऐ कृषि कानूनो को काला क़ानून बताते हुऐ तीनो बिलो को किसान विरोधी बताया। अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव के मद्देनज़र रखते हुऐ बाराबंकी का नाम लेकर कहा की यहां से जो जीतता है उसी पार्टी की सरकार प्रदेश मे बनती है। समाजवादी गढ़ के जनपद को दर्ज़ा देते हुऐ लोहिया की याद दिला कर उन्होंने उपस्थित समूह को स्व. बेनीबाबू के सपने को पूरा करने के नाम पर 2022 में स्वयं को मुख्यमंत्री बनाने की बार-बार अपील की।

2022 में सपा की सरकार बनान होगी सच्ची श्रद्धांजलि :  राकेश वर्मा

– पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा ने अपने पिता की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पर कहा इतने बड़े पैमाने पर कार्यक्रम नहीं करना चाहता था। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करने के बाद राकेश वर्मा ने अपने भाषण में कहा की बेनी बाबू/नेता जी का सपना पूरा करके 2022 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनायेगे, सपा की सरकार बनना बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राकेश वर्मा ने यह भी कहा की, कि मै कोई राजनीतिक बात नहीं करना चाहता, लेकिन राजनीति के बिना कुछ हो भी नहीं सकता। इय अवसर पर सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, एमएलसी राजेश यादव हो सदर विधायक सुरेश यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत और जिलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya