युवाओं को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : अमजद शाह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-अखिल भारतीय नौजवान सभा का हुआ जिला सम्मेलन

अयोध्या।अखिल भारतीय नौजवान सभा का जिला सम्मेलन प्रेस क्लब अयोध्या मे सम्पन्न हुआ।सम्मेलन के पर्यवेक्षक नौजवान सभा के प्रदेश कौसिंल के सदस्य अमजद शाह की मौजूदगी मे हुए जिला कौसिंल के चुनाव मे सुधांशु पाण्डेय अध्यक्ष लकी सिंह मंत्री,त्रिभुवन यादव उपाध्यक्ष, अंकुर सिंह, शुभम यादव सहायक मंत्री तथा राजकुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष एवं विनीत कनौजिया मिडिया प्रभारी निर्वाचितहुए।जिला कमेटी में पन्द्रह सदस्य भी चुनें गए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक अमजद शाह ने कहा कि सरकारें रोजगार छीन कर नौवजवानो को उनके अधिकार से बंचित कर रही है।भाजपा इतिहास को तोड़मरोड़कर कर युवाओं को गुमराह कर रही हैं।इसके खिलाफ संगठित होकर संघर्ष करना आवश्यक हो गया है।इस लड़ाई को नवजवान सभा ही लड़ सकती हैं।उन्होंने संगठन के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे नवजवान सभा की भूमिका सराहनीय थीं।दक्षिणपंथी ताकते वामपंथी विचारधारा से भयभीत रहती हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल लकी सिंह, त्रिभुवन यादव, विनीत कनौजिया ने किया संचालन भाकपा प्रदेश कौसिंल के सदस्य अशोक कुमार तिवारी ने किया। सम्मेलन को भाकपा जिला मंत्री राम तीरथ पाठक, सूर्य कांत पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव,कशैलेंद्र सिंह फौजी ने किया। सम्मेलन में बडी संख्या मे युवाओं ने भागीदारी किया।

इसे भी पढ़े  एटीएम में फेवीक्विक लगाकर करते थे धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya