Breaking News

भाजपा सरकार ने जानता को कर दिया बदहाल : गंगा सिंह यादव

-शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने की बैठक

अयोध्या। भाजपा सरकार ने जानता को बदहाल कर दिया है। किसान नौजवान व्यापारी सभी भाजपा की नीतियों से परेशान है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार बनाने के लिए अभी से कमर कसें। शि़क्षक विधान परिषद चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अवधेश यादव को जिताने के लिए सभी पदाधिकारी शिक्षक मतदाताओं से सम्पर्क करें। उक्त बातें सपा जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने जिला कमेटी की मासिक मीटिंग में कही। मासिक मीटिंग को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों की जमीनों को उचित मुआवजे के बाद के बाद ही ली जायेगी। उन्हांने कहा कि सपा सरकार में एक्सप्रेसवे के लिए 300 किमी से ज्यादा जमीन ली गयी और किसानों ने खुशी-खुशी जमीन देना स्वीकार किया।
मासिक बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सपा जिला महासचिव बख्तियार खां ने बताया कि शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए जनपद के सभी 15 बूथों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी और बूथ से सम्बन्धित क्षेत्र में निवास करने वाले सभी पार्टी जनों से मतदाताओं के सम्पर्क करने का आग्रह किया गया। बैठक के अन्त में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भागीरथी तिवारी और शहर के के जाने माने चिकित्सक डा0 आर0डी0 सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया।
बैठक में मनोज जायसवाल, राम सुन्दर यादव, एजाज अहमद, ईश्वर लाल वर्मा, राम नरेश गुप्ता, हाजी असद अहमद, राम बहादुर यादव, रोली यादव, जय प्रकाश यादव, मोईज अहमद, सत्य नारायण वर्मा, केशवराम तिवारी, वसी हैदर गुड्डू, श्री नाथ निषाद, मो0 रईस खान, अंसार अहमद, वेद प्रकाश यादव, छोटेलाल यादव, छेदी सिंह, सियाराम निषाद, के0के0 पटेल, शिबरन यादव, पृथ्वी राज यादव, दान बहादुर सिंह, मो0 शुऐब खान, त्रिभुवन प्रसाद, विजय यादव, फैयाज अहमद, अशोक कुमार पाल, जमुना वर्मा, प्रेम नारायण यादव, ओरौनी पासवान, शकील अहमद, अनिल यादव, सरफराज नसरूल्लाह, बृजेश सिंह, अजय कुमार वर्मा, विन्ध्याचल सिंह, तरजीत गौड़, राम तेज यादव, अशोक चैरसिया आदि उपस्थित थे ।

इसे भी पढ़े  भाजपा की असलियत जान चुकी है जनता : चंद्रकांता साहू

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.