शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा द्वारा चलाया जा रहा शिक्षक जागरूकता अभियान
अयोध्या। गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन को लेकर भाजपा द्वारा शिक्षक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत उदय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के प्रभारी व मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यूपी में बेहतर शैक्षिक परिवेश देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। शिक्षकों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। एक अभियान के तहत शिक्षकों को मतदाता बनाया जाय। अभियान में जुड़े लोगो के साथ कार्यकर्ता भी अपनी सहभागिता प्रस्तुत करेें। अब जनवरी के दूसरे सप्ताह तक अभियान चलेगा।
वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि भाजपा पहली बार शिक्षक निर्वाचन में उतरी है। शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए हमें चुनाव में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी है। कार्यक्रम के संयोजक सज्जनमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के दौरान अभी तक 2800 मतदाता बनाया गया है। इसको अब और गतिशील करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाये जायेंगे। निवार्चन में भाजपा जीत के लम्बें आकंडे को छुएगी। इस पहले स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के डा शीलवंत सिंह, डा अमित सिंह व डा अनुपम सिंह के द्वारा 51 किलो की माला पहनाकर बेसिक शिक्षा मंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, चन्द्रबली सिंह, परमानंद मिश्रा, राममोहन भारती, शिवकुमार सिंह, डा शीलवंत सिंह, अमित सिंह, अनुपम सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, अशोक कसौधन, रविसोनकर, तिलकराम मौर्या, डा अनिल सिंह मौजूद रहे।