धारा 370 खत्म कर भाजपा ने पूरा किया वादा : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जम्मू कश्मीर व लद्दाख में अब होगा विकास

अयोध्या। भाजपा ने संकल्प पत्र में वादा किया था कि वह संविधान से 370 धारा को खत्म करेगी जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा करके दिखा दिया है। धारा 370 हट जाने के बाद जम्मू कश्मीर के बहुसंख्यक जहां राष्ट्रीय धारा से जुड़ गये हैं वहीं आतंकवादियों की कमर भी टूट गयी है यह विचार भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद लल्लू सिंह ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले हालात दूसरे थे जम्मू कश्मीर के आम आदमियों को यह आभाष होता था कि दो निशान व दो विधान के कारण वह अलग देश में रह रहा है। वहां की महिलाएं देश के अन्य हिस्से में शादी करती थीं तो उनके बच्चे तक नागरिकता से वंचित कर दिये जाते थे। जम्मू कश्मीर के कुछ परिवारवादी लोग विकास का धन हड़पने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि लद्दाख और जम्मू कश्मीर दो भागों में बांट दिया गया है जो वहां की जनता बहुत पहले से चाहती थी। लद्दाख विकास परिषद के माध्यम से हम वहां विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान पंचायतों का चुनाव कराकर विकास मद का धन सीधे पंचायतों के खाते में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि पाक अधिकृत काश्मीर व आक्साइचिन भारत के अंग हैं हम इस भी आने वाले दिनों में भारत में शामिल करेंगे और सम्पूर्ण भारत का चित्र दुनिया के सामने प्रस्तुत होगा। भाजपा के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देखा था 370 समाप्त करके भाजपा सरकार ने उसको पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र में जो-जो वादे किये हैं उसे 2024 तक धीरे-धीरे पूरा कर दिया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya