in

चीन से आयात को बढ़ावा देकर भाजपा ने बढ़ाई बेरोजगारी : तेजनारायण

कहा 2019 में जनता भाजपा को देगी मुंहतोड़ जवाब

अयोध्या। नोटबन्दी और जीएसटी जैसे कानूनों से जहॉं एक तरफ लाखों छोटे कुटीर उद्योग धन्धे बन्द हुए है वहीं दूसरी तरफ भाजपा शासन ने चीन से आयात को बढ़ावा देकर बेरोजगारी की समस्या को और भी बढ़ा दिया है। यह बातें पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने अयोध्या विधान सभा के क्षेत्र करमा कोड़री में कहीं। उन्होंने कहा कि 2019 में देश की महान जनता भाजपा को मुँहतोड़ जवाब देगी। सभा में अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू, भरतराज गौड़, संग्राम पटेल, सालिकराम मौर्या, रामदुलार निषाद, रक्षाराम यादव, देशराज यादव, गोपीनाथ वर्मा, शमशेर यादव, अशोक गुप्ता, मंजीत यादव आदि मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि जनसम्पर्क अभियान के आठवें दिन जनपद की पॉंचों विधान सभाओं व महानगर में सभायें व जनसम्पर्क हुआ। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन की अगुवाई में सहादतगंज, मोदहा आदि मोहल्लों का डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर फोल्डर वितरित किया गया। गोशाईगंज विधान सभा क्षेत्र के गोठरा रोहरी, नियाजपुरा, हुसैनपुर, कनकपुर आदि गॉंवों में गोशाईगंज विधान सभा के अध्यक्ष सियाराम निषाद, राजेन्द्र पाल, राजितराम वर्मा, दिनेश गौड़, अखिलेश यादव टक्कू, अजीत पटेल, रामभवन शर्मा आदि ने जनसम्पर्क किया। सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रपाल यादव ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय जनसम्पर्क अभियान के आठवें दिन गोशाईगंज विधान सभा क्षेत्र के हरदी में एक चौपाल का आयोजन कर कहा कि भाजपा व आरएसएस देश के संविधान व इतिहास को बदलना चाहती है। भाजपा ने हमेशा पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया है जिसका जवाब जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। चौपाल की अध्यक्षता हरदी ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रामचन्दर वर्मा व संचालन सुभाष यादव ने किया। रूदौली विधान सभा के क्षेत्र भिटारा, पस्ता, खैरी, मानापुर आदि क्षेत्रों का रूदौली विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष छोटेलाल यादव ने जनसम्पर्क टीम के साथ भ्रमण किया। इस मौके पर संजय वर्मा, विश्राम लोधी, पुनीत साहू, रामनरेश गुप्ता, रामकिशन कश्यप, अमित वर्मा, राजू पाल आदि मौजूद थे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद मिलेगा राशन

गुरुकुल व्यवस्था भारतीय संस्कृति एवं शिक्षा की धरोहर