भाजपा जिलाध्यक्ष का किया गया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर गोसाइगंज विधानसभा स्थित हैदरगंज में सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे थे। इसके उपरान्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनसम्पर्क किया तथा लोगो को सीएए की जानकारी प्रदान करने के साथ समर्थन मांगा।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम दूर हो गया है। जनता को अधिनियम की सभी विशेष बातों का पता चल रहा है। अभियान में आम जनता के बीच इसको लेकर उत्साह नजर आ रहा है। सीएए के तथ्यों की जानकारी आम जनता को विस्तार से पार्टी के कार्यकर्ता प्रदान कर रहे है। सरकार हमेशा बिना भेदभाव के योजनाओ का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की भ्रम, झूठ व अफवाह फैलाने की राजनीति बेनकाब हो गयी है। कार्यक्रम के उपरान्त जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिबिधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर राममोहन भारती, महेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला, अखंड प्रताप सिंह, पतिराज वर्मा, केके तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, नरेन्द्र पाण्डेय, रामकेवल पाण्डेय, राजकुमार श्रीवास्तव, घनश्याम अग्रहरि, राजाराम तिवारी, वेद विश्वकर्मा, अविनाश वर्मा, आलोक पाण्डेय, शिवम सिंह, शैलेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya