बुधवार को ही होगा प्रांतीय परिषद के सदस्यों का चुनाव
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव में जिलाध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रमों के घोषणा हो गई है। 20 नवंबर को चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। चुनाव प्रक्रिया के अर्न्तगत रविवार को उपचुनाव अधिकारी प्रेम सागर तिवारी ने कार्यालय पर मतदाता सूची प्रकाशित कर कार्यालय पर चस्पा किया। चुनाव अधिकारी राकेश त्रिवेदी व उपचुनाव अधिकारी की संस्तुति के बाद मतदाता सूची में 20 मण्डलों से 40 मतदाताओं को शामिल किया गया है। जिसमें 20 मण्डल अध्यक्ष व 20 जिला प्रतिनिधि शामिल है।
जिला मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी। जिसमें 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन, 1 बजे से 1.30 तक मतपत्रों की जांच की जायेगी। 1.30 से 2.30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते है। जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रत्याशी के पास कुल मतदाताओं का 10 प्रतिशत प्रस्तावक व सर्मथक होना अनिवार्य है। साथ ही उसे 6 बार प्राथमिक सदस्य व 2 बार सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। प्रान्तीय परिषद चुनाव के लिए आरक्षित विधान सभा से अनूसूचित जाति तथा सामान्य विधान सभा से सामान्य जाति के लोगों का चुनाव किया जायेगा। प्रान्तीय परिषद चुनाव में महिलाओं को वरियता दी जायेगी। चुनाव अधिकारी राकेश त्रिवेदी ने बताया कि चुनाव की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। चुनाव पूर्णतया पारदर्शी व निस्पक्ष कराया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, अशोक कसौंधन, इन्द्र भान सिंह, सुधीर सिंह मुन्ना, इं. रणवीर सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, गोकरन द्विवेदी, राजेश सिंह, कर्मवीर सिंह, पंकज सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इसी तरह भाजपा महानगर अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को भाजपा कार्यालय सिविल लाइन पर सम्पन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया के अर्न्तगत भाजपा कार्यालय पर चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने मतदाता सूची प्रकशित कर चस्पा कर दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चारों मण्डलों के अध्यक्ष व 4 जिला प्रतिनिधि मतदान करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए कुल मतदाताओं का 10 प्रतिशत प्रस्तावक व सर्मथक होना अनिवार्य है। 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन 1 से 1.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1.30 बजे से 2.30 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, दिवाकर सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, राजेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।