अयोध्या। भाजपा महानगर के रामनगर मंडल का प्रभारी महानगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन मिश्र को बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की संस्तुति पर जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा की मौजूदगी में रामनगर मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने 61 पदाधिकारियों की सूची जारी की।
उपाध्यक्ष पद पर मनीष श्रीवास्तव, शशिभान सिंह, मंजू गुप्ता, मधु निषाद, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद जायसवाल की संस्तुति की गयी है। महामंत्री पद पर ओम मोटवानी, प्रमोद मौर्या की घोषणा की गयी है। मंत्री हेतु बलराम वर्मा, शुभम चौबे, अखिलेश पाठक, संदीप मध्यान, दिनेश कन्नौजिया, रंजीत सोनकर का चयन किया गया है। वहीं कोषाध्यक्ष प्रशांत गोयल व मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू को बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमल गुप्ता, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी व तिलकराम मौर्या मौजूद रहे।
भाजपा रामनगर मंडल की कमेटी घोषित
135
previous post