अयोध्या। नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर महानगर में व्यापक जनसमपर्क अभियान चल रहा है। महानगर के चार मण्डलों में 418 कार्यकर्ताओं को बूथों की जिम्मेदारी सौपी गयी थी। जिसमें 204 लोगो ने 100 लोगो से सम्पर्क करके सूची मुख्यालय को जमा कर दी है। अभियान की लगातार मानीटरिंग महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के द्वारा की जा रही है। मण्डलों में कमेटी मानीटरिंग कर रही है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 घरो में जनसम्पर्क करके की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें सभी का नाम, पता, व्यवसाय व मोबाइल नम्बर नेतृत्व द्वारा भेजे गये प्रारुप में अंकित करना है। यह अभियान बूथ स्तर पर चलाया जा रहा है। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अपने बूथ पर ही जनसम्पर्क करना है। अभियान में 10 फरवरी तक सभी कार्यकर्ताओं की सूची पूरी हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें सौ की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी अपनी सहभागिता कर रहे है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि देवकाली मंडल में आलोक द्विवेदी, रामकुमार वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, करिअप्पा में रवि सोनकर, आचार्य रमेश पाण्डेय, वीरेन्द्र वर्मा, पूरा में नंद कमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, रमेश यादव, अयोध्या से बालकृष्ण वैश्य, रामजी तिवारी, लक्ष्मण वर्मा के द्वारा अभियान की निगरानी की जा रही है। इनके द्वारा प्रतिदिन रिपोर्ट महानगर जिलाध्यक्ष को सौपी जा रही है।
इसी तरह नागरिकता संसोधन अधिनियम से आम जनता को अवगत कराने के उद्देश्य से भाजपा की टीम ने नगर निगम के बहूबेगम वार्ड में भ्रमण किया। महिला मोर्चा के द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं को अधिनियम के विषय में विस्तार से बताया गया। अधिनियम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते पत्रकों का वितरण भी किया गया।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनजागरुकता अभियान का पार्टी द्वारा दूसरा चरण चलाया जा रहा है। इस चरण में भाजपा ने प्रत्येक परिवार से सम्पर्क करने की योजना बनायी है। इस योजना के तहत भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जनसम्पर्क में जुटे है। अल्पसंख्यक इलाको में विशेष सम्पर्क किया जा रहा है। इस दौरान पार्टी नेताओं को व्यापक जनसमर्थन भी मिल रहा है। इस अवसर पर आलोक द्विवेदी, मुरारी यादव, विजेता जायसवाल, सुनीता उपाध्याय, श्यामा शर्मा, पूजा रावत, शैलेन्दर कोरी, तिलकराम मौर्या, सुनील यादव, प्रमोद मौर्या, राकेश सिंह, दीपक जौहरी, डा अंशुमान मित्रा मौजूद रहे।
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपाईयों ने किया जनसम्पर्क
22
previous post