कारसेवकों के बलिदान को विस्मृत नहीं कर सकती भाजपा : रामचन्द्र यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हुतात्मा को विधायक समेत हिन्दू नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

रूदौली। राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हुतात्मा राम अचल गुप्त को भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी। दो नवंबर 1990 को राम मंदिर आंदोलन में हुतात्मा हुए शुजागंज बाजार निवासी राम अचल गुप्त की समाधि पक्का तालाब पर विधायक रामचंद्र यादव व भाजपा के अवध क्षेत्र मंत्री अजीत प्रताप सिंह ने शहीद कार्यसेवक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन-पूजन कर पूर्णाहुति देकर राम अचल गुप्त को श्रद्धांजलि दी। श्रधांजलि सभा में हुतात्मा की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा कारसेवकों के बलिदान को विस्मृत नहीं कर सकती है। विधायक ने कहा कि राजस्थान की मूर्ति आकर लग गई है। जल्द ही मुख्यमंत्री से मूर्ति का अनावरण व राम अचल के नाम पर अन्य तमाम कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्रीय मंत्री अवध अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि समाधि स्थल पर उपवन व आडिटोरियम का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई ने अपनी सहमति प्रदान की है। इस मौके पर हुतात्मा के पुत्र संदीप गुप्त, संजय गुप्त, पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन, रामप्रकाश यादव, शिक्षक रामकृष्ण गुप्त, अभिमन्यु, प्रह्लाद चंद्र गुप्त, विजय शुक्ल, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रधान विवेक तिवारी, अनिल लोधी, आनंद गुप्त, सचींद्र शास्त्री, भागवत दास शर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

कसौंधन वैश्य महासभा ने सौंपा मांग

रूदौली। कार्यसेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हुतात्मा राम अचल गुप्त की पुण्यतिथि के मौके पर कसौंधन वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्त की अगुवाई में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव को एक मांग-पत्र सौंपा। जिसके माध्यम से स्व. राम अचल गुप्त के नाम से स्मृति प्रवेश द्वार व शुजागंज बाजार का नाम परिवर्तित कर रामअचल नगर किये जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष श्री गुप्त ने कहा कि राम अचल गुप्त के प्राणों का मोल नहीं चुका पाए हैं इसलिए उनकी मांग यह मांग जायज है। नगर महामंत्री रामकृष्ण गुप्त ने कहा कि स्व. राम अचल गुप्त कसौंधन समाज के गौरव हैं। उनके आदर्श, त्याग, बलिदान व रामभक्ति आज भी युवाओं को धर्मार्थ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।ज्ञापन सौंपने वालों में दिलीप कसौंधन, महामंत्री युवा प्रकोष्ठ बालकृष्ण वैश्य व राकेश कसौंधन भी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  नाला व सड़क निर्माण पूरा करने के पहले मैपिंग करे पीडब्ल्यूडी


नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya