भाजपा ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के साथ किया विश्वासघात: सूर्यकांत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दिन पर हुई गोष्ठी

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हकूमत इतिहास का सत्यानाश कर दिया है। श्री पाण्डेय प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शुभ दिन पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल्यों के साथ सभी दलों ने विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देश की हिफाजत स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के संरक्षण में निहित है। गोष्ठी की अध्यक्षता भाकपा राज्य कौसिंल के सदस्य अशोक तिवारी और संचालन संस्थान के अध्यक्ष सलाम जाफरी ने किया।
भाकपा नेता अशोक तिवारी ने कहा कि काल मर्क्स ने इस संग्राम का नौ दफे जिक्र करते हुए इस आंदोलन की प्रशंसा किया है। श्री तिवारी आयोजन की अध्यक्षता कर रहे थे। संस्थान के आडीटर रमाशंकर गुप्ता ष्पिल्लूष् ने आए हुए लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी को संस्थान के कोषाध्यक्ष अब्दुल रहमान भोलू, देवेश ध्यानी, विनीत कनौजिया, विकास सोनकर, अंकित पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद तिवारी आशीष जायसवाल, गोपाल चैरसिया, मुकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आरजेबी सुरक्षा में तैनात एसएसएफ जवान की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya